फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी जान लीजिए ऑड-ईवन का पूरा प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सम-विषम नंबर के वाहन वाली दिल्ली सरकार की योजना से आज पर्दा उठ जाएगा। सरकार ने इसके लिए ब्लू प्रिंट फाइनल कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद सरकार ऐलान कर देगी कि किसे छूट मिलेगी और किसे नहीं। जुर्माने की राशि का भी ऐलान कर दिया जाएगा। लेकिन हम आपको इस ऐलान से पहले ही इस फॉर्मूले की खास बातें बताने जा रहे हैं।

इस फॉर्मूले में लगभग 20 श्रेणियों में आने वाली गाड़ियों को सम-विषम फॉर्मूले से छूट दी जाएगी। इसके ब्लू प्रिंट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद पेश करेंगे। एक जनवरी से इस योजना को अमली-जामा पहना दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह नियम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हफ्ते के छह दिन लागू होगा। रविवार को इस नियम से छूट मिलेगी। बताया ये भी जा रहा है कि इस नियम के उल्लंघन पर 2000 रुपए तक का जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

जानिए किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

गौरतलब है कि इस नियम में जो चलान जारी किया जाएगा वो एलजी से ऑथराइज्ड होगा। आइए अब जान लेते हैं कि सूत्रों के अनुसार कौन-कौन सी गाड़ियों को सम-विषम फॉर्मूले से छूट मिलने वाली है।

-सभी दो पहिया वाहन।
-सीएनजी वाहन और उन्हें भी सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
-बिजली से चलने वाले और हाईब्रिड गाड़ियां।
-महिला चालक वाली गाड़ियां जिनमें पुरूष यात्री की आयु 12 साल से कम हो।
-राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के गवर्नर, लोकसभा व राज्यसभा के सभापति व उप सभापति की गाड़ियां। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रियों, संसद में विपक्ष के नेता, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की गाड़ियां। दिल्ली को छोड़कर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी गाड़ियों को इस फॉर्मूले से छूट दी गई है। हाईकोर्ट के जज और लोकायुक्त को भी इसमें शामिल किया गया है।
-इसके साथ ही आवश्यक वाहनों को भी इस छूट में शामिल किया जा सकता है। पुलिस, आर्मी, एंबुलेंस, अशक्त चालकों को इससे छूट मिल सकती है।
-बाहरी वाहन यानी एनसीआर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को इससे छूट नहीं मिलेगी।
हालांकि अंतिम निर्णय बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के ब्लू प्रिंट पेश करने के बाद ही पता चलेगा कि किसे छूट मिलती है और कौन इसकी जद में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें