फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं छूटा पुलिसिया रौब, वर्दी दिखाकर करता था वसूली

Sat, 05 Sep 2015 04:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
घूस लेने की आदत से परेशान बर्खास्त सिपाही को सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम को एक कबाड़ी से पैसा वसूलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से पुलिस की वर्दी व वसूली गई रकम भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


रेवाड़ी के डाभरी गांव का रहने वाला रमेश कुमार हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। दस साल पहले विभाग की ओर से उसकी करतूतों की वजह से उसे बर्खास्त कर दिया गया था।

इसके बाद भी उसका पुलिसिया रौब नहीं छूटा। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने उसे तीन साल पहले एक कबाड़ी से पैसा वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
Trending Videos
विज्ञापन

हर महीने लेकर जाता था पैसा

लेकिन इन दिनों आरोपी ने अपना जाल गुड़गांव में बिछा रखा है। वर्दी पहन कर कहीं पर गाड़ी का कागज चेक करना या कोई वाहन रुकवा कर पैसा वसूलना हो, वह बेधड़क यह काम करता है।

बरेली के रहने वाले एक कबाड़ी ने सदर थाना पुलिस को बताया एक रमेश नाम का सिपाही उनके पास आता है और हर माह का पैसा लेकर जाता है। जिसके बाद सदर थाना प्रभारी विजय कुमार ने उसे दबोचने के लिए अपना जाल बिछाया।

सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कबाड़ी हुसैन के बयान पर रंगदारी वसूलने व लोगों को ठगने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें