फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकेट में मिला आटा, बैट्रियां और अमोनिया क्लोराइड, सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया संदिग्ध

Thu, 24 Jan 2019 06:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पकड़ा गया संदिग्ध शहाबुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम को सीआईएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध को पकड़ा। संदिग्ध की जैकेट में 8 पैकेट मिले, जिसमें गेहूं के आटे के साथ बैट्रियां और अमोनिया क्लोराइड था। उसकी पहचान केरल निवासी शहाबुद्दीन (44) के रूप में हुई है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने संदिग्ध से पूछताछ कर उसे मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।  

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट है। इसको लेकर सीआईएसएफ ने भी सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। बुधवार शाम पांच बजे सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर सघन तलाशी के दौरान एक व्यक्ति की जैकेट में कुछ संदिग्ध चीजें होने की जानकारी मिली। तलाशी लेने पर जैकेट में पुलिस को आठ पैकेट मिले। पैकेट में गेहूं के आटे के साथ बैट्रियां और अमोनिया क्लोराइड था। तलाशी के दौरान उसके पास से मिस्र, कतर, यूएई, नेपाल और अन्य देशों की विदेशी मुद्राएं भी मिलीं।

बम निरोधक दस्ते से बरामद चीजों की जांच करवाई गई। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने शहाबुद्दीन से पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में शहाबुद्दीन ने खुलासा किया कि वह सोने के जेवरात बनाने के लिए अमोनिया क्लोराइड का इस्तेमाल करता है। उसने खाड़ी देशों की कई यात्राएं की हैं और सोने की तस्करी में शामिल है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां चौकस
सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि शहाबुद्दीन पैकेट जिस तरह से ले जा रहा था, उससे मामला संदिग्ध लग रहा है। आरोपी को दिल्ली मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया गया। संदिग्ध के पकड़े जाने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। मेट्रो पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने भी राजौरी गार्डन मेट्रो थाने पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें