फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर शुरू होगा सर्वाधिक ऊंचा फव्वारा, पर्यटकों के लिए होगा आकर्षण केंद्र

Thu, 24 Jan 2019 05:47 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फव्वारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेहतरीन लैंडस्केपिंग, खूबसूरत पेड़ों के बीच दिल्ली की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला फव्वारा गणतंत्र दिवस पर राजधानीवासियों को समर्पित किया जाएगा। नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से विंडसर प्लेस गोल चक्कर पर 90 फुट का यह फव्वारा दिल्ली में सर्वाधिक ऊंचा होगा और इसका सौंदर्य बढ़ाएगा। रात में पेड़ों को अपलाइटर्स के जरिये रोशन किया जाएगा, ताकि दूर से भी इसकी खूबसूरती को निहारा जा सके। यहां लोगों के आने-जाने के लिए तीन एंट्री प्वाइंट्स के साथ-साथ बैठने की भी सुविधा होगी। गोल चक्कर के अंदर ही छह 45-45 फुट के फव्वारे भी होंगे, जिन्हें तीन बार चलाया जाएगा। इससे पहले लोधी गार्डन में करीब 50 फुट ऊंचा फव्वारा सबसे ऊंचा था।

विज्ञापन


विंडसर प्लेस के पास 1.75 एकड़ में फव्वारे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे चंद घंटों में संचालित किया जाने लगेगा। दिल्ली को समर्पित होने के बाद यह विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। इस क्षेत्र में पर्यटकों के बैठने के लिए सीटें भी बनाई जा रही हैं। इसमें प्रवेश के लिए तीन रास्ते होंगे। पूरे दिन में तीन बार इसे ऑन किया जाएगा, ताकि यहां से गुजरने वालों को क्षेत्र की खूबसूरती का अहसास हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें