फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एम्स में आया मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, जांच रिपोर्ट में यह बात आई सामने

Thu, 22 Aug 2024 07:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एम्स की मीडिया प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया कि एम्स में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज को भर्ती करवाया गया। मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, वह कहां से आया है। उसके संपर्क में कोई और भी है या नहीं। इस बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज आया। जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। एम्स की मीडिया प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया कि एम्स में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज को भर्ती करवाया गया। मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, वह कहां से आया है। उसके संपर्क में कोई और भी है या नहीं। इस बारे में कुछ पता नहीं है। मरीज में किस प्रकार के लक्षण थे। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन


एम्स सूत्रों का दावा है कि मरीज मंकीपॉक्स के लक्षण के साथ आया था। उनको भर्ती करके जांच करने की व्यवस्था की गई है। दावा किया जा रहा है कि मरीज विदेश यात्रा करके लौटा था। व्यक्ति को हल्का बुखार था और सिरदर्द के साथ मंकीपॉक्स के अन्य लक्षण दिखाई दिए थे। एम्स में लाने के बाद इसको इमरजेंसी के एबी-7 वार्ड में रखा गया था। इस वार्ड को मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें