फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला कोरोना का संदिग्ध, बैंकाक से कर रहा था वापसी 

Fri, 14 Feb 2020 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट की बैंकॉक सेवा से यहां पहुंचे एक मुसाफिर को नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के शक में बृहस्पतिवार को अलग रखा गया। स्पाइसजेट के बयान के मुताबिक, विमान के दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद विमानपत्तन स्वास्थ्य संगठन ने यात्री को अलग कर दिया। 

विज्ञापन


थाईलैंड के बैंकॉक से दिल्ली के बीच चलने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-88 में सवार एक यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर संदेह हुआ। वह सीट संख्या 31एफ पर बैठा था और उस कतार में वह अकेला मुसाफिर था। कोरोना वायरस के कारण चीन में अब तक 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

ढाई लाख से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग
दुनियाभर में कोरोना वायरस की बढ़ रहे प्रकोप के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के हवाई अड्डों पर अब तक ढाई लाख से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके अलावा चिकित्सा से जुड़ी कुछ सामग्री चीन को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि 12 प्रमुख और 65 छोटे बंदरगाहों पर भी जांच की जा रही है और चिकित्सा से संबंधित कुछ सामान चीन को सद्भावना के तौर पर भेजा जा रहा है। हाल ही में कोरोना वायरस से जूझ रहे चीन को पीएम मोदी ने मदद का हाथ बढ़ाया था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दवा की स्टॉक 2-3 महीने के लिए है। साथ ही मास्क निर्यात रोक दिया है। इमरजेंसी होने पर 15-16 सामग्री की सूची तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि केरल में कोरोना से पीड़ित तीनों मरीजों में से एक पूरी तरह से ठीक हो गया है और बाकी दो की हालत स्थिर है। उधर दुबई में कोरोना से पीड़ित भारतीय की सेहत में सुधार आया है। 
विज्ञापन


जहाज पर फंसे लोगों से संपर्क में: जयशंकर
विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह जहाज में मौजूद भारतीयों के संपर्क में है। जापानी अधिकारियों की मदद से उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश हो रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है। इस जहाज में क्रू मेंबर समेत 138 भारतीय फंसे हैं। इनमें  दो भारतीयों को संक्रमित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत में सुधार आ रहा है। भारतीय राजदूत संजय कुमार ने बताया कि क्रू पर सवार लोगों के साथ खाना खाने से संक्रमण के और फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। जापान सरकार स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रही है। जहाज पर बतौर सुरक्षा गार्ड का काम कर रही 24 साल की सोनाली ठक्कर ने एक विदेशी मीडिया को फोन पर बताया कि उसे और उसके साथी को कुछ दिनों पहले खांसी, सिरदर्द और बुखार की शिकायत थी। उसे काम नहीं करने और अपने केबिन में रहने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें