फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के खिलाफ पोल-खोल में BJP की खुली पोल!

Wed, 19 Feb 2014 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा का पोल खोल अभियान पहले ही दिन फेल साबित होता नजर आया। भाजपा भीड़ जुटाने में विफल तो रही ही, राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी अभियान से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पार्टी के नेताओं में यही चर्चा होती रही कि यह अभियान कम आप पार्टी का प्रचार ज्यादा लग रहा है, क्योंकि बार-बार मंच से झाड़ू पार्टी कहकर संबोधित किया जा रहा है।

जिस दिन दिल्ली सरकार गिरी उसी दिन ऐलान किया गया था कि 18 फरवरी से भाजपा पूरी दिल्ली में पोल खोल अभियान शुरू करेगी। इसकी शुरुआत लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज करेंगी, लेकिन मंगलवार को जंतर-मंतर पर अभियान में सुषमा स्वराज नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन


कई नेता यह कहते सुने गए कि अगर अभियान छेड़ना ही था तो रामलीला मैदान बेहतर होता जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाया जाता और राष्ट्रीय नेतृत्व को आमंत्रित किया जाता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें