फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: एनसीबी अधिकारी बन लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाला सूर्य प्रताप गिरफ्तार, भाई और पिता फरार

Fri, 24 Nov 2023 02:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

आरोपी सीधे व बेरोजगार लोगों को निशाना बनाते थे। मामले में तहरीर मिली कि विभिन्न किसानों से उनके बेटों व रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच से दस लाख रुपये ऐंठते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में अधिकारी बनकर लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी सूर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के भाई व पिता अभी फरार चल रहे हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि आरोपी सूर्य प्रताप सिंह और उसका भाई पवन कुमार ने भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में अधिकारी पद के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे थे। विभाग के आई कार्ड के साथ-साथ विभिन्न प्रपत्र भी थे। इसमें आरोपियों का पिता लोकेश प्रताप सिंह भी शामिल था।

आरोपी सीधे व बेरोजगार लोगों को निशाना बनाते थे। मामले में तहरीर मिली कि विभिन्न किसानों से उनके बेटों व रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच से दस लाख रुपये ऐंठते थे। इसमें तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी। अभी तक करीब 20 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं, जिनसे ठगी की गई है। इन पीड़ितों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये ऐंठे गए हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार सूर्य प्रताप सिंह से पूछताछ की जा रही है और उसके भाई व पिता की तलाश की जा रही है। मामले में अन्य पीड़ितों से भी पूछताछ की जा रही है। इसमें कुछ बुलंदशहर जिले व अन्य जिलों के भी लोग हैं। आरोपियोंं के खिलाफ एक धोखाधड़ी का मुकदमा अलीगढ़ जनपद में भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें