फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सर्वे पूरा, 1178 संक्रमित मिले सर्वे में 57 लाख लोगों को किया गया था शामिल

Fri, 27 Nov 2020 03:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona Vaccine - फोटो : pixabay
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना संक्रमण के प्रसार का पता लगाने के लिए घर-घर शुरू किए गए सर्वे के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। बीते शुक्रवार से राजधानी के सभी जिलों में पांच दिनों तक सर्वे किया गया था। सर्वे में 57 लाख लोगों को शामिल किया था। इनमें 1178 संक्रमित मिले हैं।  इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे के लिए 8,968 टीमें बनायी गई थीं। सर्वे 4,456 कंटेनमेंट जोन व घनी आबादी में किया गया। इन इलाकों में जाकर लोगों से उनकी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ली गई थी। करीब 11700 लोगों के टेस्ट किए गए थे।  

अपोलो अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार का कहना है कि सर्वे के हिसाब से देखें तो काफी कम लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह एक राहत की बात है। इससे पता चलता है कि कंटेनमेंट जोन के क्षेत्रों में संक्रमण का प्रसार अब कम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें