फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सावन के अंतिम सोमवार को राजधानी के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते व्रत भी रखा।
विज्ञापन

दिल्ली में चांदनी चौक स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। यहां भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर, कनॉट प्लेस, करोलबाग, प्रीत विहार, मादीपुर, चिराग दिल्ली समेत विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों में भी भक्त पहुंचे। इसके अलावा झंडेवालान माता मंदिर, कालकाजी मंदिर और बिरला मंदिर समेत राजधानी के प्रमुख मंदिरों में भी भक्तों की आवाजाही रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें