भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सुरेश रैना पासपोर्ट के लिए सोमवार को गाजियाबाद स्थित पासपोर्ट आफिस पहुंचे। इससे पहले साहिबाबाद स्थित पीएसके में उन्होंने पासपोर्ट आवेदन संबंधी औपचारिकताएं पूरी की थीं।
पासपोर्ट अधिकारी सीताराम यादव ने सुरेश रैना को नया पासपोर्ट सौंपा। रैना के नए पासपोर्ट के नंबर के आखिरी तीन अंक ‘786’ हैं। इसे वह अपने लिए लक्की मानते हैं।
सुरेश रैना गाजियाबाद के राजनगर में रहते हैं। पासपोर्ट अधिकारी के अनुसार रैना की पासपोर्ट बुकलेट भर गई थी। इसी के चलते उन्होंने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था।
पीएसके में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम को उन्हें जेड-3591786 नंबर का पासपोर्ट जारी कर दिया गया। करीब एक घंटा पासपोर्ट आफिस में रुकने के बाद रैना वापस रवाना हो गए।