टीम इंडिया के सुपर हीरो और विश्व पटल पर गाजियाबाद का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर सुरेश रैना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मूल रूप से मेरठ निवासी और विदेश में एक अग्रणी बैंक में वरिष्ठ पद पर तैनात प्रिया चौधरी उर्फ गुड्डन उनकी हमजोली बनेंगी।
इसके लिए गुपचुप तरीके से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शादी समारोह के लिए दिल्ली के एक सात सितारा होटल को बुक किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव समेत कई नामचीन हस्तियां समारोह में शिरकत कर सकती हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश रैना के होने वाले ससुर रिटायर्ड अध्यापक हैं। वह मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं। प्रिया अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद से ही नीदरलैंड के एक अग्रणी बैंक में वरिष्ठ पद पर हैं।