फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन बाद प्रियंका को छोड़ चले जाएंगे रैना?

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद दो दिन क्रिकेटर सुरेश रैना होटल लीला में ही रुकेंगे। उन्होंने दो सुइट बुक करा रखे हैं। इसके बाद 7 अप्रैल को वह आईपीएल खेलने चेन्नई रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब दो घंटे चलने वाली फेरों की रस्म पूरी करने के बाद रैना शनिवार अलसुबह ही रैना अपनी जीवनसंगिनी प्रियंका चौधरी को लेकर गाजियाबाद स्थित राजनगर आवास पर पहुंचेंगे। यहां रस्म पूरी करने के साथ ही रैना वापस होटल लीला पैलेस लौट जाएंगे।

नीदरलैंड के बैंक में वरिष्ठ अधिकारी रहीं मेरठ की प्रियंका चौधरी और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों बचपन से दोस्त रहे हैं, अब हमसफर भी बन गए हैं।
विज्ञापन


ये हैं वो नाम जो रैना-प्रियंका की शादी के बने गवाह

दिल्ली के होटल लीला पैलेस में शुक्रवार रात धूमधाम से हुई रैना-प्रियंका की शादी में इंडिया, आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के प्रमुख चेहरों के साथ ही फिल्मी जगत की जानी मानी हस्तियां भी इस शादी में शामिल हुईं।

लीला पैलेस को पिछले तीन दिन से इस शादी के लिए सजाया जा रहा था। लखनऊ और मुंबई से रैना के दोस्त पहले से ही यहां पहुंच चुके थे। रात करीब 8 बजे जैसे ही रैना स्टेज पर आए, वैसे ही हर कोई उनकी झलक पाने को बेताब हो उठा। रैना क्रीम कलर की शेरवानी पहने थे। इसके थोड़ी ही देर बाद दुल्हन बनी प्रियंका चौधरी भी स्टेज पर पहुंचीं।

सबसे पहले दोनों ने रिंग एक्सचेंज की रस्म पूरी की। इसके बाद जयमाला की रस्म अदायगी की गई। फिर रैना और प्रियंका के साथ फोटो सेशन शुरू हो गया। हर कोई रैना और प्रियंका के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था। यूपी के सीएम अखिलेश यादव के साथ ही फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।

गाजियाबाद से वीवीआईपी ग्रुप के एमडी प्रवीन त्यागी भी शामिल हुए। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र धोनी, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, इशांत शर्मा, शिखर धवन, मोहित शर्मा, उमेश यादव, प्रवीण कुमार, भुवेनश्वर कुमार, सुदीप त्यागी, परविंदर कुमार के अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पूर्व स्टीफन फ्लेमिंग, आस्ट्रेलिया के माइकल हसी और वेस्टइंडीज के ब्रावो भी शादी समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन

शादी की बधाई देने आए खेल प्रेमी हुए निराश

क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी की खबर सुनते ही उनके कई प्रशंसक शुक्रवार को उनके राजनगर स्थित आवास पर पहुंचे। हालांकि रैना से मुलाकात न होने से प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी। दिल्ली के होटल लीला पैलेस में शादी समारोह होने के चलते रैना बृहस्पतिवार रात से ही वहीं हैं। शुक्रवार सुबह उनके परिजन भी होटल रवाना हो गए। अब शनिवार सुबह रैना अपनी दुल्हन प्रियंका के साथ राजनगर आवास पर आएंगे।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रैना के पिता टीएस रैना, माता प्रवेश रैना, भाई मुकेश, दिनेश व नरेश रैना और बहन रेनू तनेजा के साथ अन्य रिश्तेदार दिल्ली की ओर रवाना हो गए। घर में सुरक्षा गार्ड व नौकर ही बचे हैं। उधर प्रत्येक मैच में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने वाले और अब तक 50 से ज्यादा आईपीएल, क्रिकेट के चार, फुटबॉल और हॉकी का एक-एक वर्ल्ड कप के दौरान जाने वाले ग्रेटर नोएडा के गांव हबीबपुर निवासी सुभाष चंदेल उर्फ ‘चाचा हिंदुस्तानी’ भी रैना के राजनगर स्थित घर पर पहुंचे।

चाचा हिंदुस्तानी ने इस शुभ घड़ी में दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें शादी का निमंत्रण नहीं मिला है लेकिन वह रिस्पेशन में जाएंगे और सुरेश व प्रियंका को जीवन की नई पारी शुरू करने पर बधाई देंगे। वहीं कई बच्चे और खेल प्रेमी भी बधाई देने घर पहुंचे पर उन्हें निराशा हाथ लगी। रैना के पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि शादी के एक-दो दिन ही रैना गाजियाबाद और दिल्ली में रुकेंगे। इसके बाद वह आईपीएल में खेलने चेन्नई रवाना हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें