मेरठ में विशेषज्ञ डॉक्टर ने कोली का इलाज किया है। शनिवार को फिर से कोली को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। कोली ने इस बार हाथ में दर्द की शिकायत की थी, कोली का कहना है कि अक्तूबर 2006 में उसके हाथ में पैरेलाइसिस हो गया था। लेकिन जेल प्रशासन उसका इलाज नहीं करा रहा है।
इसी के चलते उसे न्यूरो फिजिशियन से चेकअप कराने के लिए मेरठ लाया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में न्यूरोफिजिशियन नहीं है, इसलिए कोली का चेकअप नहीं हो पाया।