फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तीन मामलों में फरार चल रहा सुरेंद्र उर्फ काकू उर्फ डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी सुरेंद्र उर्फ काकू उर्फ डॉक्टर (47) को गिरफ्तार किया है। तीन मामलों में पुलिस को डॉक्टर की तलाश थी। नंद नगरी में शराब तस्करी के मामले में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। अलीपुर के मामले में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी थे। आरोपी पहले से 6 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि उनकी टीम को खबर मिली थी कि आरोपी सुरेंद्र उर्फ काकू उर्फ डॉक्टर जोंटी बॉर्डर, टोल टैक्स, कंझावला के पास आने वाला है। सूचना के बाद अपराध शाखा की टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें