फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण की नाक काटने पर इनाम रखने वाले सूरजपाल अम्मू को मिली बेल

Thu, 01 Feb 2018 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
surajpal amu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत के विरोध के दौरान गुरुग्राम में हुई हिंसा के आरोपी करणी सेना के महासचिव को आज गुड़गांव कोर्ट ने बेल दे दी है। गुरुग्राम पुल‌िस ने उन्हें 25 जनवरी को ग‌िरफ्तार क‌िया था।

विज्ञापन

बता दें क‌ि सोमवार को उनकी तब‌ियत ब‌िगड़ने के बाद अम्मू को भारी पुलिस सुरक्षा बल के साथ रोहतक पीजीआई श‌िफ्ट कर द‌िया गया था। वहां उनकी हालत में सुधार होने के बाद मंगलवार सुबह उन्हें वापस गुरुग्राम जेल लाया गया।

‌इसके बाद आज दोपहर बाद उन्हें गुरुग्राम कोर्ट में पेश क‌िया जहां उन्हें बेल दे दी गई। बता दें क‌ि गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद सूरजपाल अम्मू को सीने में दर्द की शिकायत थी। सोमवार को उसे गुरुग्राम के सामान्य अस्पताल से पीजीआई रोहतक के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


जहां पर उन्हें इमरजेंसी में डाक्टरों की देख रेख में रखा गया है। सूरजपाल अम्मू की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

surajpal amu - फोटो : ani
दो दिन पहले गुरुग्राम में पद्मावत फिल्म को लेकर हो रहे विरोध के दौरान गिरफ्तार किए गए सूरजपाल अम्मू को अदालत ने 29 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया था। उनके वकील ने बताया कि उन्हें शुगर है जिसके कारण वह परेशान है।

आरोप लगाया कि जेल में उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा और न ही उनको दवा उपलब्ध कराई जा रहा है। उनके सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके कारण रविवार की रात एक बजे उन्हें गुरुग्राम के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर करना चाहा। वहां जाने से मना करने के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रेफर किया गया।

पुलिस वैन से सोमवार शाम छह बजे उन्हें पीजीआई लाया गया। देर शाम अम्मू के पीजीआई पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। वहीं सूचना मिलते ही राजपूत सभा के लोग भी उनसे मिलने पहुंच गए, हालांकि पुलिस ने उनको किसी से मिलने नहीं दिया। अम्मू को पीजीआई के इमरजेंसी में कमरा नंबर पांच में रखा गया। जहां पर उनके ब्लड प्रेशर की जांच करने के साथ खून के नमूने भी लिए गए। पीजीआई थाना प्रभारी गरिमा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात रही। 

सोहना, दिल्ली और मुंबई की पुलिस चाहती थी ट्रांजिट रिमांड
सूरजपाल अम्मू को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए दिल्ली, सोहना और मुंबई पुलिस ने अदालत में अर्जी लगा रखी है। माना जा रहा है कि अदालत की ओर से उसे ट्रांजिट पर ले जाने की अनुमति जल्द मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें