क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने और खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन के चलते अब लड़कियों में भी क्रिकेट को लेकर क्रेज है। अब तक गाजियाबाद मे 11, गौतमबुद्धनगर में आठ, हापुड़ में एक और बागपत में छह लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
क्रिकेट के हर फॉरमेट में छाए गाजियाबादी: गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश क्रिकेट सहित अंडर-19 भारतीय टीम व आईपीएल में गाजियाबाद के खिलाड़ी छाए हैं। अंडर-19 भारतीय टीम के साथ अब आईपीएल की कोलकाता राइडर्स टीम में जोन के शिवम मावी का जलवा देखने को मिलेगा।
वहीं, रणजी में अभिषेक गोस्वामी, अंडर-19 में शुभम चौहान व अनिकेत सेठ, अंडर-23 में नमन मिश्रा, विशाल, माधव कौशिक , अभिषेक सहित अन्य शामिल हैं। अंडर-16 में युगजीत सैनी व आराध्य यादव व अंडर-14 यूपी टीम में आराध्य यादव व चिकारा शामिल हैं।