फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी से पहले अस्पताल में भर्ती हुए करणी सेना के महासचिव सूरजपाल अम्मू

Mon, 29 Jan 2018 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सूरजपाल अम्मू - फोटो : ani
विज्ञापन

करणी सेना के महासचिव सूरजपाल अम्मू का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सोमवार सुबह उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना था।

विज्ञापन


दरअसल फिल्म पद्मावत को लेकर आपत्त‌िजनक बयान देने को लेकर उन्हें बीते 26 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

अम्मू को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस
बृहस्पतिवार को करणी सेना के महासचिव को पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर गिरफ्तार कर लिया था जिसे शुक्रवार को डीसीपी हेडक्वॉर्टर के समक्ष पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को भोंडसी थाना पुलिस ने अम्मू को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए सोहना अदालत में अर्जी दाखिल की। इस पर अदालत ने सोमवार को अम्मू को पेश करने के आदेश दिए।

Trending Videos
विज्ञापन

surajpal amu - फोटो : ani
उधर, शनिवार को परिजनों ने गुरुग्राम जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की। इस पर अदालत ने सेक्टर-29 थाना प्रभारी व डीसीपी मुख्यालय को नोटिस देकर अपना जवाब दाखिल करने को कहा था।

जवाब दाखिल करने के बाद परिजनों ने अदालत में दायर जमानत याचिका को वापस ले लिया। उधर, सूत्रों की मानें तो भोंडसी में पथराव व आगजनी के मामले में पकड़े गए आरोपियों ने अपने बयान में अम्मू के इशारे पर उक्त वारदात को अंजाम देना बताया है।

इसी के चलते ही भोंडसी थाना पुलिस ने अम्मू को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए सोहना अदालत में अर्जी दाखिल की है। संभवत: सोमवार को अम्मू को भोंडसी थाना पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें