सूरजकुंड मेले में लगा एचआईवी चेकअप शिविर
- फोटो : अमर उजाला
सूरजकुंड मेले में एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के तहत लगाया गया स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल युवाओं की दिलचस्पी का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल पर प्रतिदिन औसतन अस्सी युवक युवतियां काउंसलिंग और इस बीमारी के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ग्यारह दिन में 340 युवतियों के साथ कुल 522 युवाओं ने एचआईवी जांच भी कराई।
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में आने वाले शिल्पकार, कलाकारों के अलावा दर्शकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डिस्पेंसरी के अलावा स्वास्थ्य विभाग ने एड्स जागरूकता/जांच स्टॉल (नंबर 10) भी लगा रखा है।
शिविर में लोगों को लाइलाज बीमारी एड्स कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है, जानकारी दी जा रही है। काउंसलर स्टॉल में आने वाले हर युवक-युवतियों को एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को एचआईवी टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है।