फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड मेलाः कैशलेस खरीदारी के लिए कंपनियों से करार

Fri, 20 Jan 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सूरजकुंड मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले को पहली बार कैशलेस बनाने की तैयारी जोरों पर है। लोग मेले में प्लास्टिक मनी के माध्यम से खरीददारी कर सकेंगे। इसके लिए बाकायदा कई नामचीन कंपनियों के साथ करार किए गए हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में नवनियुक्त उपायुक्त एवं पर्यटन विभाग के एमडी समीरपाल सरो ने दी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मेले में करीब 50 से 55 करोड़ रुपये की खरीददारी हुई। इस बार मेला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती खरीददारों को कैशलेस व्यवस्था उपलब्ध कराने की है।

मेले में खरीदारी करने में पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसे ध्यान में रखकर तैयारियों को मूर्तरूप दिया जा रहा है। शिल्पकारों को कैशलेस फ्रेंडली ‘मेला मित्र’ भी बनाएंगे।
विज्ञापन


ये मेला मित्र कॉलेज, टूरिज्म डिपार्टमेंट के होटल इंस्टीट्यूट के छात्र कर्मचारी होंगे। उन्होंने शिल्पकारों से अनुरोध किया कि वे कैशलेस से संबंधित उपकरण लेकर आएं, ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़े।

उपायुक्त ने बताया कि इस बार मेला में 1000 से भी अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें इजिप्ट (मिश्र) सहभागी देश तथा झारखंड थीम स्टेट की भूमिका निभाएगा। गत वर्ष लगभग साढ़े 12 लाख लोग मेला देखने आए थे और इस बार यह संख्या और अधिक बढ़ने का अनुमान है।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रहेगी। उपायुक्त सरो ने बताया कि जिले में विकास परियोजनाओं व अन्य आवश्यक विकास कार्यों को तीव्रता से पूरा करने के अलावा बड़खल झील को गुलजार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें