फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajkund Craft Fair: वीकएंड पर 3.5 लाख पर्यटक पहुंचे, आज है मेले का अंतिम दिन, कल से ज्यादा भीड़ होने के आसार

Sun, 15 Feb 2026 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

रविवार को समापन के दिन इससे भी अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Surajkund Mela - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजकुंड मेले का 15वां दिन शनिवार को वेलेंटाइन स्पेशल रहा। आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ उमड़ी और पर्यटन विभाग के अनुमान के अनुसार करीब साढ़े तीन लाख से अधिक सैलानियों ने मेले का दीदार किया। रविवार को समापन के दिन इससे भी अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


सुबह दस बजे से ही मेला परिसर में पर्यटक पहुंचने लगे थे। दोपहर 12 बजे तक मुख्य और छोटी चौपाल पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। चौपाल पर प्रस्तुति दे रहे कलाकारों का उत्साह भी दर्शकों की भारी भीड़ से दोगुना हो गया। शाम को निकले कार्निवल को देखने के लिए सैलानी खासे उत्साहित नजर आए। देर रात तक लोग सेल्फी लेते और व्यंजनों का आनंद उठाते दिखे। 

हालांकि भारी भीड़ के चलते सूरजकुंड मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोपहर से लेकर रात तक सैलानी जाम से जूझते रहे। यातायात पुलिस कर्मियों को व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मेले में शिल्पकारों और स्टॉल संचालकों ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश की।
विज्ञापन


देशी-विदेशी परिधानों, आभूषणों, सजावटी वस्तुओं, लकड़ी और जूट उत्पादों पर विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है। मेले के समापन पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। 

 समापन समारोह के सफल आयोजन के लिए पर्यटन निगम हरियाणा तथा मेला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अतिथि सत्कार, मंच संचालन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में देश-विदेश से आए शिल्पकारों, हस्तशिल्प विशेषज्ञों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें