हालांकि कुछ खामियों की वजह से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिल सका है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डर को 31 मार्च को फ्लैट खरीदार, नोएडा व ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के साथ बैठक करने के लिए कहा है। अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली डेवलपर्स और फ्लैट खरीदारों को बैठक कर सर्व सम्मति से एक समान नतीजे पर पहुंचने के लिए कहा था कि आखिर ऐसे कितने प्रोजेक्ट हैं, जो पूरे होने वाले हैं। पीठ ने आम्रपाली और फ्लैट खरीदारों से 17 मार्च को 11 बजे सुप्रीम कोर्ट के परामर्श कक्ष में बैठक करने के लिए कहा था।
बैठक में इस बात पर चर्चा होनी थी कि विभिन्न प्रोजेक्टों और अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा करने में और कितना वक्त लगेगा। पीठ ने कहा था कि दोनों पक्षों की ओर से संयुक्त बयान और प्रस्ताव 27 मार्च तक दाखिल हो जानी चाहिए, जिससे कि इस पर पक्षकारों की समस्या पर विचार किया जा सके।