फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC के लिए भी सिरदर्द बना एक केस!

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों के लिए पांच माह से सिरदर्द बनी नर्सरी दाखिले की रेस की टेंशन बढ़ती ही जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर से सुनवाई टलने से यह लगने लगा है कि नर्सरी का सेशन अब गर्मियों की छुट्टियों के बाद ही शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


सुनवाई एक बार फिर से टलने से अभिभावक हताश हैं। सुनवाई के बाद जो भी आदेश आएगा उसका लाभ केवल कोर्ट जाने वाले अभिभावकों को ही मिलेगा। ऐसे में राहत मिलने की उम्मीद में अभिभावकों को अपने बच्चे का भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है।

एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि अभिभावक शिकायत कर रहे हैं कि सिर्फ 25 लोगों को राहत मिलने वाली राहत के नाम पर पूरी प्रक्रिया में देरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कब होगी अगली सुनवाई?

देरी की वजह से ही दो लाख से अधिक दाखिले की इंतजार में हैं। बुधवार (सात मई) को कोर्ट कोई आदेश देता है तो भी अभी स्कूलों में एडमिशन के लिए 30 से 40 सीटें खाली हैं।

दूसरी लिस्ट के दाखिले होने हैं और अन्य प्रक्रिया बाकी है। जबकि 10 से 15 मई के बीच गर्मी की छुट्टियों का दौर शुरू हो जाएगा।

यदि शिक्षा निदेशालय कोई स्पेशल प्रोविजन करके प्रक्रिया पूरी कराए तो ही सेशन जल्द शुरू हो सकेगा। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि जब तक वह आदेश न आ जाए तब तक किसी भी स्थिति पर न पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें