दिल्ली में दिसंबर 2012 में चलती बस में निर्भया के साथ हुए गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चारों आरोपियो को मिली फांसी की सजा को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद निर्भया की मां ने कहा हम इस फैसले से संतुष्ट हैं। सबका धन्यवाद समाज, देशवासियों और मीडियावालों का शुक्रिया। हम आज कह सकते हैं कि कहीं न कहीं देर है लेकिन अंधेर नहीं।
नाबालिग दोषी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि छूटने पर रहेगा मलाल। मां आशा देवी ने आगे कहा कि पिछले साढ़े चार साल में कई बार खुद को टूटा हुआ महसूस किया, मुझे कई दफा तो ऐसा लगा कि शायद न्याय ही नहीं मिलेगा। मुझे आज के दिन का लंबे समय से इंतजार था और इतने दिनों तक हमारा साथ देने के लिए देशवासियों का धन्यवाद।
उन्होंने कहा कि पहले मेरी बेटी को कोई जानता था फिर भी लोगों ने उसका साथ दिया लेकिन आज भी हालत वैसी ही है। निर्भया की मां ने सरकारों के रवैये पर निराशा जताते हुए कहा कि ऐसे हादसों से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा कि कहने के लिए रेप दो वर्णों का एक छोटा सा शब्द है लेकिन सिस्टम को इस बारे में सोचना चाहिए और कड़ा एक्शन लेना चाहिए। मेरी बेटी बेकसूर थी फिर भी उसे न्याय मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है?
उन्होंने कहा कि टीवी पर बयान देने और डिबेट करने से इसका हल नहीं निकलेगा, उन्होंने कहा कि जब तक कड़ा कानून नहीं बनेगा तब तक इस पर हमें न्याय नहीं मिलेगा।सरकार का इस मुद्दे पर संवेदनशील होना काफी जरूरी है।
#WATCH Nibhaya's mother Asha Devi says, sabko thanks kehna chahti hun, sabko insaaf mila hai. #Nirbhaya pic.twitter.com/1BlTtKpoNC
— ANI (@ANI_news) May 5, 2017
स्पेशल सीपी दिल्ली पुलिस ने निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि इस फैसले का डेमोन्सेट्रेटिव इफेक्ट समाज में जाएगा। आज के बाद दूरगामी परिणाम होगा। इस फैसले के बाद कोई इस तरह का क्राइम करने की सोच भी ना सके।
Delhi Police's investigation stands vindicated, its an important verdict: Deependra Pathak,Delhi Police Spokesperson #Nirbhaya pic.twitter.com/cxVje8PpLz
— ANI (@ANI_news) May 5, 2017
मालूम हो कि 16 दिसंबर 2012 की रात मृतक राम सिंह और उस समय नाबालिग रहे आरोपी के अतिरिक्त चार लोगों ने शनिवार की शाम चलती बस में अपने दोस्त के साथ घर जा रही युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया था।