सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक आदेश में दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। अदालत ने यह फैसला बढ़ते प्रदूषण की वजह से लिया गया है।
हालांकि आदेश में यह साफ नहीं किया गया है कि रोक कब तक के लिए लगी है। बता दें कि यह याचिका दिवाली से पहले डाली गई थी जिसपर आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।
SC orders ban on selling of fire crackers in Delhi & NCR due to growing pollution in the region
— ANI (@ANI_news) November 25, 2016
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को तीन महीने के अंदर पटाखों से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर जवाब देने को कहा है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि पटाखों के बिकने पर आज से ही पाबंदी लगा दी जाए जब तक अदालत इस विषय पर कोई अन्य आदेश पारित ना कर दे।
बता दें कि पर्यावरणविद भी बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए चाहते थे कि सुप्रीम कोर्ट पटाखों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए हस्तक्षेप करे।