बुलंदशहर गैंगरेप मामले में अपने बयान से विवाद में आए आजम खान को कोर्ट से राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को बिना शर्त माफी मांगने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह के मामलों में नेताओं को टिप्पणी करनी चाहिए या नहीं इस बारे में सुनवाई अब 18 फरवरी को होगी।
मालूम हो कि बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी गैंगरेप मामले में विवादित बयान देने वाले उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खान के माफी नामे को सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था। अदालत ने बुधवार को सुनवाई के बाद 15 दिसंबर तक एक नया माफीनामा दाखिल करने का आदेश दिया था।