प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते वार्ताकार
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकारों से नोएडा की ओर से आने वाले रास्ते को बिना वजह बंद करने की शिकायत की। इस पर वार्ताकारों ने पुलिस से पूछा कि महामाया पुल के पास बैरिकेड लगाकर रास्ते को क्यों बंद किया गया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बंद किया गया था तो शुक्रवार को पुलिस ने रास्ते को सुबह दस मिनट के लिए क्यों खोला था? इन सवालों के बाद पुलिस भी वार्ताकारों के सामने प्रदर्शनकारियों को जवाब नहीं दे पाई। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे के भीतर नोएडा की ओर का रास्ता खोल दिया जाएगा। इस संबंध में वार्ताकार शनिवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से भी बातचीत कर सकते हैं।