नई दिल्ली राज्य सरकार का मानना है कि राजधानी में आलू व प्याज की आवक सामान्य है। मंडियों में तो आवक मांग से ज्यादा रही।
खाद्य आपूर्ति आयुक्त सज्जन सिंह यादव ने बताया कि आजादपुर, गाजीपुर, केसोपुर व ओखला में आवक मांग से अधिक है।
मंगलवार को प्याज की आवक 1607 व आलू की 1394 मीट्रिक टन रही। मंडी में मॉडल प्याज 21.57 रुपये प्रति किलो और आलू 16.98 रुपये में बिका।
सरकार मोबाइल वैन व सरकारी कार्यालय परिसर में भी इनकी बिक्री कर रही है। यहां आलू व प्याज 23 रुपये में मिल रहा है।
दिल्ली सरकार की तरफ से बताया गया कि फुटकर बाजार में कीमत अभी भी थोड़ी ज्यादा है। फुटकर बाजार में प्याज 30 रुपये प्रति किलो व आलू 26 रुपये में बिक रहा है।