सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर आईपीयू में खाली सीटों को भरने के लिए आयोजित सप्लीमेंट्री काउंसलिंग में दाखिले लेने वाले छात्रों की सूची कॉलेज प्रबंधन को 31 अक्तूबर तक जांचनी होगी।
आईपीयू प्रबंधन के मुताबिक, विवि से मान्यता प्राप्त दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, फरीदाबाद, रोहतक, गाजियाबाद और मेरठ में स्थापित कॉलेज प्रबंधन को कहा गया है कि वे 31 अक्तूबर तक सप्लीमेंट्री काउंसलिंग में एडमिशन लेने वाले छात्रों की रिपोर्ट तैयार करें।
इसके अलावा दाखिले के लिए रिपोर्ट करने वाले छात्रों की पूरा विवरण विश्वविद्यालय प्रबंधन को भेजें, ताकि उसकी लिस्ट बनाई जा सके कि कितने छात्रों ने सीट अलॉटमेंट के बाद दाखिला लिया है।
कॉलेज प्रबंधन को बीटेक, एमटेक ड्यूल डिग्री, बीटेक प्रोग्राम, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीजेएमसी, बीए-एलएलबी, बीबीए-एलएलबी, एमबीए, एमसीए और एलई-बीटेक प्रोग्राम के छात्रों की जानकारी देनी है।
सप्लीमेंट्री काउंसलिंग के तहत उक्त नौ प्रोग्राम की खाली सीटों को भरने का सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था। सप्लीमेंट्री काउंसलिंग के तहत नौ प्रोग्राम की खाली सीटों को भरने का सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था।