सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में शुक्रवार देर रात बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के ठुमके के साथ शहर के युवा जमकर थिरके। इस मौके पर सिंगर नेहा कक्कड़ और बेली डांसर मेहर मलिक ने भी लोगों का खूब मनोरंजन कराया।
देर शाम से लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी थी, लेकिन आयोजको को जितनी भीड़ की उम्मीद थी, उससे कम लोग आए। अमेरिकी पॉप स्टार के कार्यक्रम में एक युवती की मौत को देखते हुए प्रशासन चौकस दिखी।
शुक्रवार शाम के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त था। करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इस मौके पर आयोजकों की ओर से भी बाउंसर मौजूद थे। सबसे पहले मेहर मलिक ने बेली डांस से सबको भौचक कर दिया।
इसके बाद सनी लियोनी स्टेज पर आई। स्टेज पर आते ही सनी लियोनी के फैन झूम उठे। सनी लियोनी ने बेबी डॉल, देसी लुक और ग्लैमर अंखिया, ढोल बाजे समेत अन्य गानों पर परफॉर्मेंस दिया।
सनी लियोनी के स्टेज परफॉर्मेंस के साथ ही वो जश्न में डूब गए और पीछे खड़े लोग भी बैरिकेट कूदकर प्रथम श्रेणी की कैटेगरी में आ गए। भीड़ अनियंत्रित होती गई, लेकिन इस समय बाउंसर कार्यक्रम की जगह वीआईपी के सामने आई भीड़ नियंत्रित करने में लगी रही।
जिसकी वजह से कुछ लोगों की भीड़ में दबने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला। भीड़ को बेकाबू होते देख उन्हें नियंत्रित करने के लिए सनी लियोनी के बाद थोड़ी देर के लिए स्टेज को शांत किया गया।
फिर गायिका नेहा कक्कड़ ने अपनी सभी फिल्मी गीतों को गाया। आरजे नावेद भी बीच बीच में अपनी चुटकुले से लोगों को हंसाते रहे।