फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुनील खेमका ने रचा इतिहास 68 की उम्र में पूरा किया 42 किलोमीटर मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विजन फिट रनिंग क्लब के धावक सुनील खेमका ने विश्व की सबसे प्रतिष्ठित मैराथन दौड़ों में शामिल बोस्टन मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया। 68 वर्ष की आयु में उन्होंने 42.195 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 22 मिनट 35 सेकंड में पूरी कर अदम्य साहस का परिचय दिया।
विज्ञापन



उन्होंने सफलता का श्रेय क्लब के कोच ईश्वर दयाल के मार्गदर्शन और नियमित कठिन प्रशिक्षण को दिया। दौड़ पूरी करने के बाद उन्होंने फिनिशर पदक और सिक्स स्टार पदक के साथ खुशी साझा की। क्लब के संस्थापक ने कहा कि सुनील खेमका का अनुशासन और समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए मिसाल है।
विज्ञापन

सुनील खेमका ने साबित किया कि उम्र केवल एक संख्या है। उनकी उपलब्धि ने न केवल क्लब बल्कि देशभर के फिटनेस प्रेमियों को प्रेरित किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें