दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस कोच सुनील गुप्ता को डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 मिला है। सुनील गुप्ता ने लाखों लोगों को हास्य योग कराकर उन्हें हैप्पी रहने का मंत्र दिया।
नेटवर्क एक्सप्रेस द्वारा आयोजित डायरेक्ट सेलिंग सक्सेस समिट एंड अवार्ड्स- 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली के बिजनेस कोच सुनील गुप्ता को डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री का पुरस्कार ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस कोच सुनील गुप्ता के 25 वर्षों के अनुभव और उनकी टीम के ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रशिक्षणों के माध्यम से लोंगो की मदद की है। इसके पहले भी सुनील गुप्ता को कई राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय मंचो पर भी सम्मानित किया जा चुका है।
सुनील गुप्ता अंतर्राष्ट्रीय हैप्पीनेस कोच और हास्य योग केंद्र (भारत) के सह-संस्थापक भी हैं। सुनील गुप्ता ने लाखों लोगों को हास्य योग कराकर उन्हें हैप्पी रहने का मंत्र दिया। उनकी विडियो ‘वन मिनट डेली लाइफ’ को 10 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। कनाडाई/अमेरिकी लेखक ब्रायन ट्रेसी के साथ एक पुस्तक का सह-लेखक भी इन्होंने किया है।