फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरी-मुंदरी होए तेरा कौन...पर थिरका फरीदाबाद

Sat, 14 Jan 2017 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
लोहिड़ी के मौके पर ढोल पर थिरकीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्द हवाओं में बोन फायर की तपिश जहां लोगों को सुकुन दे रही थी। वहीं ढोल पर थिरकते हर किसी के कदम देश की  संस्कृति की बानगी, मौका था लोहड़ी पर्व का। लोहड़ी को लेकर शहर में जगह-जगह मूंगफली व गजक की दुकानें आकर्षक ढंग से सजी रही।
विज्ञापन



सूर्य ढलने के बाद धीरे-धीरे लोहड़ी जलाना शुरु किया गया। गीत-संगीत व ढोल-नगाड़ों की तान पर लोगों ने जमकर भांगड़ा किया। शहर के हर गली मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गीतों पर नृत्य करके लोहड़ी जलाई गई।


इस दौरान महिलाओं ने ‘आओ भांगड़ा पाए इस बार, फिर आ गई भंगड़े दी बारी, लोहड़ी मनोदी करो तैयारी, आग दे कोल सारे आओ, सुंदरी-मुंदरी जोर नाल गाओ आग गई लोहड़ी वे बना लो जोड़ी’ जैसे पारंपरिक गीत गाएं और मन्नतें मांगी। साथ ही अगली साल और बड़ी लोहड़ी जलाने की प्रार्थना की। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग ने एक-दूसरे को गले मिलकर लोहड़ी बधाई दी। इसके बाद मूंगफली, गजक, रेवड़ी और मक्की के फूलों का आनंद उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने मनाई लोहड़ी 

सामाजिक संगठनों लोहिड़ी जलाई और धूम मचाई। - फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़ स्थित एसआरएस कॉवेंट स्कूल ऊंचा गांव में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए और लोहड़ी पूजन भी हुआ। स्कूल चैयरमेन सुनील अधाना ने बच्चों को लोहड़ी व मकर संक्राति की बधाई दी।

कार्यक्रम के बाद रेबड़ी, गज्जक, मूंगफली का वितरण किया गया। इसीतरह जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वाधान में मूक-बधिर व जरूरतमंद बच्चों व अभिभावकों ने एकजुट होकर लोहड़ी मनाई।

इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बालिका शिक्षा एवं कन्या भ्रूण हत्या के सामाजिक संदेश देते हुए लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने की।

इस मौके पर 55 जरूरतमंद बच्चों को समाजसेवी एसके टुटेजा व परिषद के सहयोग से जर्सी भी वितरित की। तिगांव स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल लोहड़ी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों के लिए साथ उनके अभिभावकों के लिए भी अनेक प्रकार की एक्टिविटी करवाई गईं। शुभारंभ स्कूल चेयरमैन धर्मपाल यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें