फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 11.94 लाख बरामद, करोलबाग के कारोबारी तक पहुंचाने थे  

Sat, 14 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई करेंसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह आरपीएफ के जवान ने एसी कोच अटेंडेंट को 11.91 लाख रुपये के साथ पकड़ा है। दुरंतो ट्रेन के एसी कोच में तैनात अटेंडेंट को इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर दो लोगों ने रुपये से भरा बैग दिया था। जिसे करोलबाग के मोबाइल कारोबारी को पहुंचाना था।
विज्ञापन



बैग में काफी मात्रा में मोबाइल चार्जर भी थे। आरपीएफ के अधिकारियों ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान गांव धनजैया, इलाहाबाद निवासी शंभू सिंह (32) के रूप में हुई।


आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दुरंतो ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन के गेट संख्या एक के पास गश्त कर रहा आरपीएफ के सिपाही अत्तर सिंह ने एक युवक को बैग लेकर जाते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुरंतो के एसी कोच में बतौर अटेंडेंट काम करता है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई करेंसी। - फोटो : अमर उजाला
उसने युवक को रुकने का इशारा किया। युवक घबरा गया। शक होने पर सिपाही ने बैग की तलाशी ली। बैग में ऊपरी भाग में मोबाइल चार्जर रखे थे जबकि नीचे एक कागज का पैकेट मिला। पैकेट खोलने पर उसमें काफी मात्रा में दो हजार, पांच सौ और सौ के नोट मिले।

कुल 11 लाख 94 हजार उससे बरामद किए गए, जिसमें नए दो हजार और पांच सौ के 11.60 लाख रुपये थे। सिपाही ने अपने इंचार्ज निरीक्षक आरएस सिंह को इसकी जानकारी दी। युवक को हिरासत लेकर पूछताछ हुई।  उसने बताया कि वह दुरंतो के एसी कोच में बतौर अटेंडेंट काम करता है।


उसके मुताबिक शनिवार रात इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर रिंकू व शाकिर नाम के दो युवकों ने उसे मोबाइल चार्जर से भरा बैग दिया था। जिसे करोलबाग में मोबाइल कारोबारी विजेंद्र को देना था। इसके लिए उन लोगों ने उसे 100 रुपये दिए थे। आरपीएफ के जवानों ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें