फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रविवार को सूरज और बादलों के बीच चला लुका-छिपी का खेल, न्यूनतम तापमान गिरा, जानें आज के मौसम का हाल

Mon, 10 Feb 2025 02:08 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी में पिछले कुछ दिन से सूरज और बादलों के बीच में लुका-छिपी का खेल चल रहा है। यह रविवार को भी जारी रहा। एक ओर यहां धूप निकली, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं से लोगों को बीच-बीच में ठंड का एहसास भी होता रहा।
विज्ञापन
बादल छाए रहने का अनुमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पिछले कुछ दिन से सूरज और बादलों के बीच में लुका-छिपी का खेल चल रहा है। यह रविवार को भी जारी रहा। एक ओर यहां धूप निकली, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं से लोगों को बीच-बीच में ठंड का एहसास भी होता रहा। सोमवार सुबह को भी हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार रात में स्मॉग छाने की भी आशंका है। 

विज्ञापन


ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में हाल ही में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम ठंड के साथ दिन में गर्मी का अहसास होगा। रविवार को गर्मी ने परेशान किया। हालांकि, दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुक-छिपी का खेल चला। 

ऐसे में तापमान में मामूली गिरावट देखने के मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उधर, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 23 फीसदी के साथ 97 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पूसा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड़ में 7.8, पालम व आया नगर में 9 और रिज में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें