फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रेमिका के दोस्त पर चाकू से हमला, नाजुक बताई जा रही यश की हालत, इस जरा सी बात को लेकर नाराज था रिहान

Mon, 10 Feb 2025 01:53 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके में शक के आधार पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका के दोस्त को चाकू से गोद दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके में शक के आधार पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका के दोस्त को चाकू से गोद दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंभीर हालत में पीड़ित यश उर्फ रिप्पू (20) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है। 

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी रिहान (18) को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि रिहान की एक युवती से दोस्ती थी। यश युवती का दोस्त था। पांच फरवरी को रिहान ने यश को घर पर युवती के साथ देख लिया था। इस बात पर नाराज होकर उसने यश पर हमला कर दिया। 

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को जहांगीरपुरी में यश उर्फ रिप्पू नामक युवक को चाकू से गोदे जाने की सूचना मिली। यश जहांगीरपुरी में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें