फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारी व राठीवास कन्या विद्यालय में शिक्षक नहीं

Fri, 26 Feb 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय गांव सुनारी व राठीवास में शिक्षक नहीं हैं। यहां पर बच्चों की संख्या को देखते हुए स्कलों का दर्जा तो सरकार ने बढ़ा दिया।
विज्ञापन


लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में स्कूलों के अच्छे परिणाम की कल्पना कैसे की जा सकती है। वैकिल्पक तौर पर कन्या विद्यालय की छात्राओं को बाल माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं।

गांव सुनारी व राठीवास कन्या राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को वर्ष 2006 में अपग्रेड किया गया था। शिक्षकों के न होने के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कुछ छात्राएं तो ट्यूशन लेकर वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं। जबकि गरीब छात्राओं के सामने कोई विकल्प ही नहीं है।
विज्ञापन


पंचायतें व ग्रामवासी लंबे समय से शिक्षा विभाग से लेकर शासन प्रशासन के समुक्ष फरियाद लगाते रहे है। इसके बावजूूद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। वर्तमान  समय में एक भी अध्यापक दोनों विद्यालयों में नहीं है। वर्तमान समय में गांव सुनारी के कन्या माध्यमिक विद्यालय में 70 व राठीवास में 110 छात्राएं अध्यनरत है।
 
ग्राम पंचायत सुनारी के सरपंच शोक्त खांन का कहना है की कन्या माध्यमिक स्कूल में शिक्षक नहीं है। स्कूल अपग्रेड करते समय शीघ्र प्रयाप्त शिक्षकों की नियुक्ति करने का आशवाशन शिक्षा विभाग ने दिया था।

गांव राठीवास के समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह शर्मा ने बताया की स्कूल में एक भी टीचर नहीं है। इसकी वजह से छात्राओं को भारी जहमत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासी शासन- प्रशासन तक इस समस्या को रख चुके है। इसके बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया की पंचायत के बार बार मांग के बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। शिक्षा विभाग की इस लापरवाही के चलते बेटियों का भविष्य अंधकार में पड़ता दिखाई दे रहा है।

जब इस बारे में जिला मौलिक शिक्षा  अधिकारी वजीरचंद मजोका से बात की गई तो उन्होंने बताया की उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला है तो उसका समाधान कराया जायेगा।

आरोही मॉडल स्कूल की प्रवेश परीक्षा रविवार को
आरोही मॉडल स्कूल तावडू की प्रवेश परीक्षा रविवार को राजकीय कन्या सीनीयर सैंकड़री स्कूल में आयोजित होगी। यह जानकारी आरोही स्कूल की इंचार्ज रजनी यादव ने दी। उन्होंने बताया की आरोही मॉडल स्कूल में 9 वीं व 11 वीं में प्रवेश लेने के लिए जिन छात्रों ने फार्म भरा हुआ है। उनकी प्रवेश परीक्षा आगामी 28 फरवरी रविवार को राजकीय कन्या सीनीयर सैंकड़री स्कूल में होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें