फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर मौत मामला: सुब्रमण्यम स्वामी की दो याचिकाओं पर 8 जनवरी को कोर्ट सुनाएगा फैसला

Mon, 24 Dec 2018 02:02 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सुनंदा पुष्कर मौत मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की दो याचिकाओं पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला टाल दिया है। अब 8 जनवरी को इस मामले में कोर्ट फैसला सुनाएगा। एक अर्जी में स्वामी ने मांग की है कि कोर्ट में पुलिस की विजिलेंस जांच रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जाए। जबकि दूसरी अर्जी में मांग की गई है कि उन्हे केस में पक्षकार बनाया जाए।
विज्ञापन


इससे पहले की तारीख पर सुनंदा पुष्कर मौत मामले में सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस अदालत ने 20 दिसंबर तक मामले की सुनवाई टाल दी थी। जिन दो मामलों की सुनवाई अदालत ने 20 तारीख तक के लिए टाली है उसमें शशि थरूर के वकील को पुलिस की रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने का मामला और सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका भी थी ।

पिछली सुनवाई में स्वामी के आवेदन का दिल्ली पुलिस व शशि थरूर के वकीलों ने विरोध करते हुए कहा कि स्वामी का इस मामले में कोई कानूनी अधिकार नहीं है। इसलिए उनका आवेदन सुनवाई योग्य नहीं है। लिहाजा इस आवेदन को खारिज किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें