फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय को एसआईटी ने क्यों लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनंदा पुष्कर मौत मामले में एसआईटी (विशेष जांच दल) ने विसरा को विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसआईटी ने इसके लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है। एसआईटी के एक सदस्य ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि अब विसरा को जल्द ही विदेश भेज दिया जाएगा। एसआईटी स्तर पर विसरा को विदेश भेजने की करीब-करीब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। हालांकि ये सरकार पर निर्भर करता है कि वह इसे किस देश में जांच के लिए भेजती है।

गौरतलब है कि सुनंदा की मौत जहर से हुई थी। पुलिस जहर की प्रकृति व प्रकार का पता करने के लिए विसरा को विदेश भेज रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस अधिकारी ऐसे शख्स की तलाश कर रहे हैं जो सुनंदा से एक दिन पहले मिला था।
विज्ञापन

विज्ञापन

उनसे भी होगी पूछताछ जो सुनंदा से मिले थे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुनंदा पुष्कर 16 जनवरी, 2014 को एक शख्स के साथ बाहर घूमने गई थी। अभी ये पता नहीं लगा है कि ये शख्स कौन है। उन सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी जो एक सप्ताह में सुनंदा से मिले थे।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने बुधवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि एसआईटी शशि थरूर से हुई पूछताछ का आकलन कर रही है। सभी कोणों से तफ्तीश की जा रही है।

इसके बाद ही जरूरत पड़ने पर जल्द ही थरूर से पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि  पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर की पत्नीसुनंदा पुष्कर 17 जनवरी, 2014 को लीला होटल के कमरा नंबर 345 में मृत मिली थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें