फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीखों में क्या है सुनंदा मर्डर केस का सच

Tue, 06 Jan 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
17 जनवरी 2014 : सुनंदा पुष्कर की होटल लीला पैलेस में रहस्यमय हालत में मौत, होटल के सूट नंबर-345 में मिला शव। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया सुइसाइड का मामला। इस बात की भी आशंका जताई की मौत दवाई की ओवरडोज से हुई होगी।
विज्ञापन

 
19 जनवरी 2014 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हुआ पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम के फौरन बाद डॉक्टरों ने सुनंदा की मौत को आकस्मिक मौत बताया, शरीर पर चोटों के निशान का भी जिक्र किया।

19 जनवरी 2014 : केरला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (किम्स) ने बताया कि 12 से 14 जनवरी के बीच उनका ट्रीटमेंट केरल में हुआ। जांच में किसी बड़ी बीमारी की बात सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन


21 जनवरी 2014 : एसडीएम ने बताया कि सुनंदा की मौत किसी जहर के कारण हुई, पुलिस को एसडीएम ने निर्देश दिया कि वह हत्या या आत्महत्या के दृष्टिकोण से मामले की छानबीन करे।

23 जनवरी 2014 : एम्स ने पोस्टमार्टम के बाद सुनंदा के विसरे को जांच के लिए सीएफएसएल भेजा। इससे पूर्व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुनंदा के शरीर में दो नशीली दवाओं का पता चला।

23 जनवरी 2014 : दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की छानबीन का जिम्मा अपराध शाखा को सौंपा।

01 जुलाई 2014 : जिस फोरेंसिक डॉक्टर की देखरेख में सुनंदा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार हो रही थी, उस डॉक्टर ने पद से हटाए जाने की साजिश और रिपोर्ट में छेड़छाड़ करने के दबाव का आरोप लगाया। दिल्ली पुलिस ने जांच की बात कही।
विज्ञापन


02 जुलाई 2014 : सुनंदा के पति शशि थरूर ने मामले की पारदर्शी जांच की मांग की।

30 नवंबर 2014 : दिल्ली पुलिस ने सुनंदा के 3 ब्लैकबेरी मोबाइल फोन और लैपटॉप को जांच के लिए गुजरात के गांधीनगर स्थित हाईटेक लैब में भेजा।

02 दिसंबर 2014 : दिल्ली पुलिस की टीम तिरुवनंतपुरम पहुंची, जहां डॉक्टरों ने किम्स में सुनंदा का इलाज किया था।

29 दिसंबर 2014 : एम्स ने दिल्ली पुलिस को सुनंदा पुष्कर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें डॉक्टरों ने बताया कि सुनंदा की मौत जहर की वजह से हुई।

06 जनवरी 2014: दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सुनंदा की हत्या का मामला दर्ज करने की जानकारी मीडिया को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें