भारतीय मौसम विभाग और इंडियन मेट्रोलॉजिकल सोसायटी के मौसम वैज्ञानिक 28-29 मार्च को वर्कशॉप में लू के कारण और निवारण पर चर्चा करेंगे। इस साल मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक तापमान और ज्यादा लू चलने की भविष्यवाणी की है।
यही वजह है कि वर्कशॉप में राज्य सरकार की एजेंसियों को भी आमंत्रित किया गया है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल सोसायटी दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष और मौसम विभाग दिल्ली परिक्षेत्र के उप महानिदेशक डॉ. देवेन्द्र प्रधान ने बताया कि वर्कशॉप में लू चलने के कारण और निवारण पर चर्चा होगी।
इसमें जहां बढ़ती गर्मी पर चर्चा होगी, वहीं इस पर भी बात होगी कि ऐसी गर्मी में राज्य सरकारों व एजेंसियों को किस तरीके के इंतजाम करने चाहिए। अब राजस्थान में लू की चेतावनी है जो धीरे-धीरे बढ़ेगा।
यह असर ग्लोबल वार्मिंग का है इससे नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में मौसम वैज्ञानिक, केन्द्र व राज्य सरकार को मिलकर काम करने की जरूरत है। इन पहलुओं पर भी चर्चा होगी।