फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar: रामलला को 101 हीरे और 11 किलो सोने से बना मुकुट दान करना चाहता है सुकेश, जेल से लिखा खत

Sat, 04 Nov 2023 04:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख को एक खत लिखा है। इस खत में सुकेश ने एक नई इच्छा जाहिर की है। खत के मुताबिक, सुकेश श्री रामलला को 11 किलो सोना और 101 हीरे से बना मुकुट दान करना चाहता है। 
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर रामलला की मूर्ति के लिए भेंट करना चाहता है मुकुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठग सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की जेल में बंद है। जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के लिए 101 हीरे और 11 किलो सोने से बने मुकुट को दान करने की इच्छा जाहिर की है। सुकेश ने जेल से एक पत्र लिखकर इसके लिए अनुमति मांगी है। सुकेश ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख को चिठ्ठी लिखी है। इस पत्र में सुकेश ने लिखा है कि वह रमलला की मूर्ति के लिए मुकुट दान करना चाहता है। 

विज्ञापन




ठग सुकेश ने लेटर लिखा कि वह अपने सामर्थ्य के अनुसार दान कर रहा है। वह जिस मुकुट को दान करना चाहता है वह मुकुट 11 किलो के 916 कैरेट सोने और 101 हीरों से बना है। मुकुट में लगे हर एक हीरे का वजन पांच कैरेट है। वहीं मध्य हिस्से में लगा हीरा आकार में 50 कैरेट का होगा।  सुकेश ने लेटर में लिखा कि 'हमारे पास आज जो कुछ भी है, वह भगवान राम के आशीर्वाद से है। ऐसे में हमारा छोटा सा योगदान इस महान मंदिर का हिस्सा बनेगा। ये हमारे के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकेश ने लेटर में लिखा कि इस मुकुट का निर्माण दक्षिण भारत के कारीगर करेंगे। ये कारीगर साल 1900 से विशेष आभूषण का निर्माण कर रहे हैं। इन्होंने भगवान बालाजी तिरुपति मंदिर के लिए भी आभूषण का निर्माण किया है। मैं और मेरा परिवार भगवान राम के अन्नय भक्त रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उनका मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। हम इसमें अपना छोटी सी भागीदारी देना चाहते हैं। यह मुकुट दिसंबर के पहले सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह मेरा सौभाग्य होगा कि यदि भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाए। सुकेश ने लिखा कि यह मुकुट मेरे वकील मेरी तरफ से दान करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें