फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड केस: आईपीएस सुरेंद्र दास और आईएएस मुकेश की मौत में ये 5 बातें कॉमन, क्या आपने गौर कीं ?

Tue, 11 Sep 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास और आईएएस मुकेश पांडेय की मौत के मामले में ये 5 बातें कॉमन सामने आई हैं। क्या आपने गौर कीं है, नहीं तो यहां पढ़िए। पहले बात करते हैं, आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की। जी हां, उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूर्वी पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की रविवार को मौत हो गई। पांच दिन तक उन्होंने जिंदगी के लिए जंग लड़ी, लेकिन अंत में वो हार गए। दास ने बुधवार सुबह कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। बैचमेट सुरेंद्र दास को बचाने के लिए 16 आईपीएस अफसर दिन-रात जद्दोजहद कर रहे थे। 
विज्ञापन

आईपीएस ने खाया जहर

ips surendra kumar das - फोटो : amar ujala
आईपीएस सुरेंद्र कुमार का लिखा एक पत्र मिला है। इस बात की पुष्टि एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने की है। एसपी के मुताबिक पत्र में लिखा है कि मेरे जहर खाने के पीछे किसी का दोष नही है। रोज-रोज के छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू झगड़ों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। सात लाइन के लिखे पत्र में रवीना आई लव यू भी लिखा है। पत्र में और बातें लिखी हैं, जिसे पुलिस अफसर मीडिया शेयर नहीं कर रहे हैं। 

सुसाइड नोट छोड़ा

आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
आईपीएस सुरेंद्र कुमार का लिखा एक पत्र मिला है। इस बात की पुष्टि एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने की है। एसपी के मुताबिक पत्र में लिखा है कि मेरे जहर खाने के पीछे किसी का दोष नही है। रोज-रोज के छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू झगड़ों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। सात लाइन के लिखे पत्र में रवीना आई लव यू भी लिखा है। पत्र में और बातें लिखी हैं, जिसे पुलिस अफसर मीडिया शेयर नहीं कर रहे हैं। 
 

आईपीएस के भाई ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की हालत गंभीर
एसपी का कहना पत्र को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। एडीजी ने इतना जरूर कहा है कि आईपीएस सुरेंद्र कुमार ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया था। एसपी सुरेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र कुमार दास ने चुप्पी तोड़ी। नरेंद्र ने सुरेंद्र की पत्नी डॉ. रवीना सिंह पर गुस्सा निकाला। कहा, मेरे भाई की मौत के लिए उसकी पत्नी डॉ. रवीना जिम्मेदार है। रवीना, सुरेंद्र को परिवार से अलग करना चाहती थी। सुरेंद्र बहुत भावुक, संवेदनशील और परिवार को साथ लेकर चलने वाला था। बहू ने सुरेंद्र को इतना प्रताड़ित किया कि उसे जान देने के अलावा कोई और रास्ता नहीं सूझा। वह पत्नी के व्यवहार से पूरी तरह टूट गया था तभी बिना कुछ सोचे समझे अपनी जान दे दी।

बिना कोचिंग के सिविल सर्विसेज की तैयारी की थी

सुरेंद्र कुमार दास ने 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र कुमार ने पांचवी कक्षा तक बलिया के एक स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद बलिया में नवोदय विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा पास की। 12 वीं की परीक्षा लखनऊ से पास करने के बाद खड़गपुर आईआईटी से बीटेक किया। इसके बाद लखनऊ में रहकर सुरेंद्र ने सिविल सर्विसेज की तैयारी की। बिना कोचिंग के उसने परीक्षा दी और 2014 में आईपीएस बने। सुरेंद्र बलिया भरौली के निवासी थे। 2014 बैच के आईपीएस थे। 3 अगस्त को ही वह कानपुर एसपी पूर्वी बने थे। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। पुलिस विभाग में उनकी अच्छी छवि थी।

डीएम मुकेश पांडे ने की आत्महत्या

ias mukesh pandey suicide - फोटो : सोशल मीडिया
अब बात करते हैं, बिहार के बक्सर जिले के डीएम मुकेश पांडे की। पिछले साल 10 अगस्त की शाम को बिहार के बक्सर जिले के डीएम मुकेश पांडे ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोटगांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। 10 अगस्त को लापता हो गए थे। उनके ससुर ने दिल्ली के सरोजिनी नगर थाने में शाम को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गाजियाबाद में जीआरपी एसआई ने शव पड़ा देखा और सूचना अधिकारियों को दी। 
 

व्हाट्सऐप पर किया ये मैसेज

ias mukesh pandey suicide - फोटो : अमर उजाला
उनके पास से पुलिस ने दो सुसाइड नोट बरामद किए थे। डीएम ने मरने से पहले अपनी मौत की वजह एक वाट्सएप मैसेज के जरिए बताई। उन्होंने मैसेज में उन सब बातों का जिक्र किया जिसकी वजह से उन्हें ये दुनिया छोड़कर जानी पड़ी। दरअसल, अपनी मौत से पहले वाट्सएप करने वाले डीएम ने लिखा कि  'मैं जीवन से निराश हूं और मानवता से विश्वास उठ गया है। मेरा सुसाइड नोट दिल्ली के होटल लीला पैलेस में नाईक के बैग में रूम नंबर 742 में रखा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं आप सबसे प्यार करता हूं, कृपया मुझे माफ कर दें।'

घरेलू कलह की वजह से दी जान

ias mukesh pandey suicide - फोटो : सोशल मीडिया
जांच में सामने आया था कि उन्होंने भी घरेलू कलह की वजह से जान दी है। मुकेश के मुताबिक, उन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी में आ रही परेशानियों ने तोड़ कर रख दिया था। उनका कहना था कि पत्नी और मां के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं जिससे वे तंग आ गए थे। उन्होंने अपने रिकॉर्डेड वीडियो में अपनी खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वे कहते हैं कि उनकी पत्नी और मां दोनों ही उनसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। लेकिन, किसी भी चीज की अति होना अच्छी बात नहीं है। मैं शांति पूर्वक जीवन बीताने वाला इंसान हूं, परिवार के झगड़ों ने मुझे इस कदर तोड़ कर रख दिया है कि अब मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा है।

बिहार कैडर के 2012 बैच के आईएएस थे

ias mukesh pandey suicide - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश पांडे बिहार कैडर के 2012 बैच के आईएएस थे। एक अगस्त 2017 को ही उन्होंने बतौर डीएम बक्सर जिले का चार्ज संभाला था। पुलिस के मुताबिक वह दिल्ली आए थे। 10 अगस्त की शाम को उनके ससुर ने दिल्ली के सरोजिनी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
10 अगस्त की रात को करीब 9 बजे गश्त के दौरान जीआरपी एसआई ने उनका शव पड़ा देखा थे। उनकी गर्दन कट चुकी थी। उनकी तलाशी लेने पर सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जिससे उनकी शिनाख्त हो पाई। 
 
विज्ञापन

दिल्ली में पास की सिविल सेवा परीक्षा

ias mukesh pandey suicide - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश पांडे मूल रूप से बिहार से थे। हालांकि, उन्हें गुवाहाटी में लाया गया था क्योंकि उनके पिता वहां तैनात थे। उनके माता-पिता डॉ. सुदेश्वर पांडे और गीता पांडे वर्तमान में छपरा में रह रहे थे। मुकेश पांडे ने गुहाहाटी में कक्षा दस और मारिया पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा पास की थी। बाद में उन्होंने गुवाहाटी के कपास कॉलेज में दाखिला लिया। जहां से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य के साथ बी ए (ऑनर्स) किया था। स्नातक की पढ़ाई के बाद मुकेश सिविल सेवा परीक्षा तैयार करने के लिए दिल्ली आए थे, उन्होंने एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया। वह अपने पहले प्रयास में यूपीएससी को पास नहीं कर पाए थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें