फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आनी थी बारात, लेकिन लड़के वालों ने तोड़ दिया रिश्ता, आहत युवती ने उठा लिया ये कदम

Fri, 21 Jul 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
लोनी के मोहल्ला अपरकोट में रिश्ता टूटने से आहत युवती ने बुधवार रात पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवती का निकाह शुक्रवार को होना था, लेकिन पिछली बुधवार रात को वर पक्ष ने रिश्ता करने से अचानक इंकार कर दिया।
विज्ञापन


हबीब खां मोहल्ला अपरकोट में परिवार के साथ रहते हैं। उनके एक बेटा और पांच बेटिंयां हैं। हबीब के छोटे भाई मोहम्मद फिरोज ने बताया कि उनकी भतीजी गुलअप्शा (21) की मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से शादी तय हुई थी। गुलअप्शा आठवीं तक पढ़ी थी। शुक्रवार को उसकी बारात आनी थी।

परिवार शादी की तैयारी में लगा हुआ था, लेकिन बुधवार रात लड़के की मां ने अचानक घर पहुंचकर शादी से इंकार कर दिया। इंकार करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई थी। इससे दुखी गुलअप्शा ने रात करीब साढे़ ग्यारह बजे कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


दरवाजा खुला होने के कारण परिवार के लोग कमरे में पहुंच गए और फंदे से लटकी बेटी को तत्काल उतार लिया। उस समय गुलअप्शा बेहोश थी। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार सुबह तक हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे दिल्ली के अरबन अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई।
 
सुसाइड के लिए उकसाने का लगाया आरोप     
घटना के बाद गुलअप्शा के परिजनों ने शुक्रवार शाम करीब साढे़ छह बजे लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ लोनी कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि निकाह से इनकार कर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया है। लोनी कोतवाली एसएचओ राकेश कुमार का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें