फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म हाउस में पेड़ से लटककर की खुदकुशी

Sun, 30 Nov 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के इकोटैक-थर्ड थाने में एक व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर जामुन के पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से ही मौत होना आया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मूलत: बुलंदशहर निवासी धनुआ (50) का परिवार ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में राजू त्यागी के मकान में रहता है। धनुआ के चार बेटे हैं। पिछले कुछ दिनों से धनुआ बीमारी से तंग थे और इसी के चलते वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।

तनाव के कारण वे परिजनों से सही प्रकार से बात नहीं कर रहे थे। शनिवार सुबह वे हिंडन नदी के पुश्ता के पास बने राजू त्यागी के फार्म पर गए और वहां एक जामुन के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह घटना के बारे में पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना ही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें