फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदीक्षा भाटी के घर सांत्वना देने गए दो लोग कोरोना संक्रमित, परिजनों ने अभी नहीं कराई जांच

Sun, 16 Aug 2020 12:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में गत 10 अगस्त को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत हो गई थी। इसके बाद सुदीक्षा के घर सांत्वना देने गए लोगों में से दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी पहुंचकर जांच की, लेकिन सांत्वना देने आने वाले लोगों का सिलसिला जारी रहा। पुलिस ने बादलपुर थाना प्रभारी के नाम से प्रेसनोट जारी कर जानकारी दी कि 11 और 12 अगस्त को सुदीक्षा के परिजनों से मिलने गए दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

एक व्यक्ति गाजियाबाद और दूसरा उसी गांव का निवासी है। उन्हें उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। अधिक लोग जुटने और संक्रमित लोगों के यहां पहुंचने के कारण पुलिस ने संक्रमण फैलने की भी आशंका जताई। 
विज्ञापन


नियमों का हवाला देते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। वहीं, पुलिस ने दल बनाकर पहुंचे लोगों व विभिन्न संगठनों को परिवार से नहीं मिलने दिया। हालांकि, इक्का-दुक्का जाने वाले लोग परिजन से मिलकर ढांढस बंधाते रहे।

80 लोगों की हुई थी जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरी स्कनर गांव में गुरुवार को 80 ग्रामीणों की जांच की थी। इनमें से एक ग्रामीण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को 17 लोगों की जांच की गई। इनमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। 

ग्रामीणों ने बताया कि गाजियाबाद का जो व्यक्ति पॉजिटिव बताया गया है उसकी तबीयत पहले से खराब थी। वह सुदीक्षा के घर में नहीं गया था। सुदीक्षा के पिता ने बताया कि उनका परिवार पूरी तरह ठीक है इसलिए उन्होंने अभी जांच नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें