फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदीक्षा भाटी मामला: गिरफ्तार किए गए दो आरोपी, पूछताछ में किया छेड़खानी से इनकार

Sun, 16 Aug 2020 09:30 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में गत 10 अगस्त को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को आरटीओ कार्यालय रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आज प्रेस वार्ता में बुलंदशहर पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी दीपक और राजू से एक बुलेट भी बरामद की गई है। हादसे के बाद आरोपियों ने बुलेट की नंबर प्लेट, पहिये, साइलेंसर बदलवा दिए थे। पुलिस ने उनके पास से ये सब सामान बरामद किया है। वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सुदीक्षा के साथ छेड़खानी वाली बात से इनकार किया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि सामने से आ रहे एक ऑटो के कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हो गया।

गौरतलब है कि गत 10 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र के गांव डेरी स्केनर निवासी छात्रा सुदीक्षा भाटी अपने चचेरे भाई निगम भाटी के साथ बाइक से अपनी ननिहाल जा रही थी। रास्ते में औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरोरा मुस्तफाबाद के मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में सुदीक्षा की मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया वारदात को सड़क दुर्घटना मान रही थी। लेकिन बाद में परिजनों द्वारा छेड़छाड़ के दौरान सड़क दुर्घटना होना बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू की थी।

शुक्रवार देर रात पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सूचना हाथ लगी। पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 12 बजे बुलेट सवार दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने बुलेट भी बरामद की है। हालांकि अधिकारी अभी मामले में स्पष्ट बयान जारी नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस पूरे मामले की जानकारी देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें