फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में फिर चली धूल भरी आंधी, कई इलाकों में बत्ती गुल

Wed, 09 May 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में फिर से धूल भरी आंधी चली। तूफान की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। गाजियाबाद में भी तेज हवाओं ने दस्तक दी। इसके अलावा हापुड़ में तेज हवाओं के साथ बारिश आई। 
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर जिले में भी तेज हवाएं चली साथ में बारिश भी आई। धूल भरी आंधी को देखते हुए लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। तूफान की वजह से दृश्यता में कमी आई और रास्ते में सफर कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। बूंदाबांदी से दिन का तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। वैज्ञानिकों की मानें तो 12 मई तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र से शुरू हुए तूफान का केंद्र राजस्थान रहा। राजस्थान और हरियाणा की तरफ बने साइक्लोन से वेस्ट यूपी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में धूल भरी आंधी की रफ्तार बढ़ते-बढ़ते 80 किमी प्रति घंटे पर पहुंच गई थी। इसका असर भी कहीं ज्यादा तो कहीं कम रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

आसमान पर हर जगह धूल का गुबार ही नजर आया। मंगलवार दोपहर तक मौसम ऐसा ही बना रहा, जिसके बाद आसमान साफ हो गया तो धूप भी निकल आई। लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से आसमान पर धूल की परत चढ़नी शुरू हो गई।

रात होते-होते फिर से धूल भरी आंधी शुरू हो गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 56 व न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें