फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी शिक्षिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, सुसाइड नोट बरामद

Sun, 26 Feb 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेबीटी शिक्षिका ने शनिवार शाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से जीआरपी को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें शिक्षिका ने आत्महत्या का कारण मानसिक रूप से परेशान होना बताया है।
विज्ञापन


उधर, परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि नंगला एंक्लेव निवासी (22) स्नेहारानी एक निजी स्कूल में जेबीटी शिक्षिका थी।

शनिवार शाम करीब 6 बजे वह न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची और हजरत निजामुद्दीन से मथुरा की ओर जा रही गाड़ी संख्या 12122 मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


स्टेशन पर खड़े अन्य यात्रियों ने घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। रेल अधिकारियों ने घटना के बाबत जीआरपी को अवगत कराया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवती के फोन के माध्यम से उसके परिवार वालों से संपर्क किया।

जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी होना लिखा है। जीआरपी के मुताबिक उसका पहले एक्सीडेंट भी हो चुका था। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें