फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG: सब्सिडी वाले सिलेंडरों ने बढ़ाई मुश्किल

Sun, 16 Feb 2014 06:12 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
रियायती सिलेंडरों का कोटा बढ़ने के बाद गैर रियायती सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी गई है। ऐसे में संयुक्त परिवारों को खासी परेशानियां आ रही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हाल ही में रियायती सिलेंडरों का कोटा नौ से बढ़ाकर 12 किया था।

यह भी पढ़ें: ...और गुड़गांव ही नहीं शर्मसार हो गया पूरा हरियाणा

इसके बाद छोटे परिवारों की मुसीबत तो खत्म हो गई है, लेकिन अभी भी कई परिवार गैर रियायती सिलेंडरों पर ही आश्रित हैं।

इन परिवारों की दलील है कि कोटा बढ़ने के बाद से उन्हें बाजार भाव वाला सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

गैस एजेंसी पर यह दलील देकर लौटा दिया जाता है कि रियायती सिलेंडर का कोटा खत्म होने के बाद ही गैर रियायती सिलेंडर का कोटा मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें: अब यहां पेट्रोल पंप पर मिलेंगे छोटे सिलेंडर

पटेल नगर निवासी राजकुमार बताते हैं कि एजेंसी से गैर रियायती सिलेंडर न मिल पाने के कारण उन्हें ब्लैक में सिलेंडर लेना पड़ा। पहले जो सिलेंडर 1100 में मिल रहा था, अब उसके लिए 1300 रुपये देने पड़े हैं।
विज्ञापन


शादियों के कारण कालाबाजारी
गैस आपूर्ति में आ रही परेशानियों के लिए शादियों के सीजन को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। पहले लोग आपस में सिलेंडर लेकर काम चला लिया करते थे, लेकिन अब कोटा निर्धारित होने के बाद कोई भी सिलेंडर देना पसंद नहीं करता। कहना गलत नहीं होगा कि गैर रियायती सिलेंडरों की कमी का एक कारण शादी वाले घरों में गैस सिलेंडरों की भरपाई करना भी हो सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें